लॉजिक गेट क्या है तथा इसके प्रकार क्या है? / AND, OR, XOR, NOT, NAND, NOR और XNOR In Hindi

Logic Gates: लॉजिक गेट एक उपकरण है जो डिजिटल सर्किट Digital Circuit के लिए बिल्डिंग ब्लॉक के रूप में कार्य करता है। वे बुनियादी तार्किक कार्य करते हैं जो डिजिटल सर्किट के लिए मूलभूत हैं। आज हम जिन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग करते हैं उनमें किसी न किसी रूप में लॉजिक गेट होते हैं। उदाहरण के लिए, लॉजिक गेट्स का उपयोग स्मार्टफोन, टैबलेट या मेमोरी उपकरणों के भीतर प्रौद्योगिकियों में किया जा सकता है । इसमें एक या एक से अधिक input होते है और केवल एक output या Result परिणाम होता है। input और output के बीच की relationship एक विशेष logic तर्क पर आधारित होती है। इसमें इनपुट और आउटपुट Binary form में होते है अर्थात् इसमें इनपुट/आउटपुट की वैल्यू केवल 0 (Off) तथा 1 (ON) होगी

Types of logic gates in Hindi

सामन्यतया तीन प्रकार के logic gates होते है –

  1. OR gate
  2. AND gate
  3. NOT gate

और भी कई प्रकार के logic gates होते है जो इन तीन logic gates के base पर होते है। जैसे :-

  • NAND GATE
  • NOR GATE
  • XOR gate.
  • XNOR gate

[OR] GATE

OR GATE में दो या दो से अधिक input signals होते है और केवल एक output signal होता है। यह OR GATE इसलिये कहलाता है क्योंकि किसी भी एक input या सभी input के high होने पर output high होता है। OR GATE में दो या दो से अधिक input पर addition (जोड़) operation परफॉर्म किया जाता है। OR GATE operation को (+) symbol से प्रदर्शित किया जाता है।

OR Gates in Hindi
OR Gates in Hindi

 

X=A OR B
X= A+B

[AND] GATE

इस में दो या दो से अधिक inputs होते है पर output केवल एक होता है। AND GATE का output तभी high होता है जब सभी input high होते है। AND GATE दो या दो से अधिक inputs पर Multiplication operation perform करता है। AND GATE के operation को (.) से प्रदर्शित करते है।

X= A AND B
X= A.B

लॉजिक डायग्राम:- यहाँ दो input A और B है और एक output X = A.B है,

इसे भी पढ़े -  11 Dec, 2023 | Daily Current Affairs for Interviews Competitive Examinations Question / Answer
AND Gates
AND Gates

[NOT] GATE

NOT GATE में केवल एक input और एक output होता है क्योंकि इसकी output स्टेट input स्टेट के opposite (विपरीत) होती है। अर्थात input तब high होता है जब output low होता है। NOT GATE को complement, negation या inverter भी कहा जाता है। NOT GATE operation को bar या (¯ ) symbol से प्रदर्शित किया जाता है।

X = NOT A
X = ­­A¯
Not Gates in Hindi
Not Gates in Hindi

[NAND] GATE

एक AND GATE को NOT GATE के साथ जोड़ने पर एक नया GATE प्राप्त होता है जिसे NAND GATE कहते है। यह NOT और AND operation perform करता है। NAND GATE जो है वह AND GATE का compliment (¯) होता है।

X = A NAND B
X = (AB)¯
NAND Gates in Hindi
NAND Gates in Hindi

[NOR] GATE

यह NOT और OR GATE का combination होता है। एक NOT GATE और एक OR GATE को जोड़ने से जो GATE प्राप्त होता है उसे NOR GATE कहते है। NOR GATE जो है वह OR GATE का compliment होता है।

X = A NOR B
X = (A+B) ¯
Nor Gates in Hindi
Nor Gates in Hindi

[XOR] GATE

XOR GATE को digital circuit में व्यापक रूप से प्रयोग किया जाता है हालांकि यह basic operation नहीं है परंतु इसे basic GATES (AND , OR , NOT) का प्रयुक्त कर या universal GATE (NAND या NOR) का प्रयुक्त करके निर्मित किया जा सकता है।

XOR का प्रयोग half adder, full adder, तथा substractor में किया जा सकता है. XOR को Ex-OR भी कहते है.

XOR GATE in Hindi
XOR GATE in Hindi

XNOR Gate In Hindi 

  • जाने XNOR गेट ( एक्सक्लूसिव NOR गेट – Exclusive NOR Gate ) | XNOR गेट XOR गेट का प्रतिलोम ( Inverse ) होता है । जिसमें एक AND गेट और दो NOR | गेट का संयोजन ( combination ) होता है ।
  • इसके AND गेट और NOR गेट से प्राप्त दोनों आउटपुट दसरे NOR गेट में इनपुट होते हैं और इससे सम्पूर्ण संयोजन का आउटपुट प्राप्त होता है ।
  • इस गेट से किसी एक इनपुट के सत्य ( true ) होने पर आउटपुट असत्य ( false ) प्राप्त होता है लेकिन दोनों इनपुट के सत्य ( true ) और असत्य ( false ) होने की दोनों स्थितियों में आउटपुट सत्य ( true ) प्राप्त होता है ।
  • XNOR गेट का सर्किट चित्र से व्यक्त किया जाता है जबकि चित्र  से इसका प्रतीक ( symbol ) व्यक्त किया जाता है ।

     XNOR Gate In Hindi
    XNOR Gate In Hindi