24 FEB, 2024 | Daily Current Affairs for Interviews Competitive Examinations Question / Answer

प्रश्न. हाल ही में किस तिथि को ‘विश्व शांति और समझ दिवस 2024‘ मनाया गया?

उत्तर: 23 फरवरी

प्रश्न. भारत सरकार ने किस क्षेत्र में 100 % FDI को मंजूरी दी है?

उत्तर: अंतरिक्ष क्षेत्र

प्रश्न. जर्मनी के किस स्टार फुटबॉलर का 63 वर्ष की आयु में निधन हो गया है?

उत्तर: ‘एंड्रियास ब्रेहमे’

प्रश्न. किस राज्य सरकार ने ‘बैग-लैस स्कूल’ पहल की शुरुआत की है?

उत्तर: मध्य प्रदेश

प्रश्न. मध्य प्रदेश के खजुराहो में कौन सा महोत्सव शुरू हुआ है?

उत्तर: ‘विश्व प्रसिद्ध खजुराहो नृत्य महोत्सव’

प्रश्न. कहाँ में विश्व प्रसिद्ध पैंगोंग त्सो झील पर पहली ‘फ्रोजेन लेक मैराथन’ का आयोजन किया गया है?

उत्तर: लद्दाख

प्रश्न. दिल्ली में किसका आयोजन 22 से 25 फरवरी तक किया जाएगा?

उत्तर: उर्दू हेरिटेज फेस्टिवल 2024

प्रश्न. किसने ‘डिजिटल स्वास्थ्य पर वैश्विक पहल’ (Global Initiative on Digital Health- GIDH) की शुरुआत की है?

उत्तर: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)

प्रश्न. भारत और कौनसा देश 2030 तक ‘द्विपक्षीय व्यापार’ दोगुना करने पर सहमत हुए हैं?

उत्तर: ग्रीस

प्रश्न. ‘अंडरवॉटर फोटोग्राफर ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार किसने जीता है?

उत्तर: एलेक्स डॉसन

प्रश्न. ‘खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2024’ में पुरुषों के बास्केटबॉल में किसने गोल्ड मेडल जीता है?

उत्तर: पंजाब यूनिवर्सिटी

प्रश्न. कोलंबो में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव एक मार्च से शुरू होगा।

उत्तर: 4 मार्च को श्रीलंका की संसद में श्रीमद्भगवद गीता की प्रति पेश की जाएगी।

  • इसमें गीता यज्ञ, गीता जप, शोभा यात्रा, समसामयिक रुचि के कई विषयों पर सेमिनार और कई प्रतियोगिताएं होंगी।
  • तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन कुरूक्षेत्र विकास बोर्ड, हरियाणा के वित्तीय सहयोग से नेलम पोकुना थिएटर कॉम्प्लेक्स में किया जाएगा।
  • इसकी घोषणा श्रीलंका के बौद्ध प्रशासन, धार्मिक और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री विदुर विक्रमनायके ने की।

प्रश्न. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का निधन?

उत्तर: 23 फरवरी को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना नेता मनोहर जोशी का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में अंतिम सांस ली। मनोहर जोशी को 21 फरवरी को हार्ट अटैक आया था। तब से वे ICU में भर्ती थे।

  • जोशी ने 1967 में अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था।
  • मनोहर जोशी 40 साल से ज्यादा समय तक शिवसेना से जुड़े रहे।
  • वे 1995-99 तक शिवसेना-बीजेपी की गठबंधन सरकार में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे।
  • वे अटल सरकार में 1999-2002 तक भारी उद्योग मंत्री रहे।
  • जोशी 2002 से 2004 तक लोकसभी स्पीकर रहे।

प्रश्न. डॉ समीर शाह पहले भारतीय मूल के BBC चेयरमैन बने?

उत्तर: 22 फरवरी को भारत में जन्मे डॉ. समीर शाह को ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (BBC) का चेयरमैन नियुक्ति किया। शाह 40 साल से ज्यादा समय से यूके ब्रॉडकास्टिंग में काम कर रहे हैं।

  • डॉ. समीर शाह का कार्यकाल मार्च 2028 तक रहेगा।
  • 72 वर्षीय शाह 4 मार्च को चेयरमैन के रूप में कार्यभार संभालेंगे।
  • बतौर BBC चेयरमैन शाह हफ्ते में 3 दिन काम करेंगे, जिसके लिए उन्हें सालाना 1.67 करोड़ की तनख्वाह मिलेगी।
  • शाह इससे पहले BBC के बोर्ड में डायरेक्टर के पद पर रह चुके हैं।
  • वो BBC में राजनीतिक और करेंट अफेयर्स से जुड़े मामलों के अहम भूमिका निभा चुके हैं।
  • शाह को टेलीविजन में सेवाओं के लिए 2019 में महारानी एलिजाबेथ ने CBE यानी कमांडर ऑफ मोस्ट एक्सिलेंट ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर अवॉर्ड से सम्मानित किया था।