16 JAN, 2024 | Daily Current Affairs for Interviews Competitive Examinations Question / Answer

प्रश्न. हाल ही में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने किस देश को ढाई अरब पाउंड की सैन्य सहायता देने की घोषणा की है?

उत्तर: यूक्रेन

प्रश्न. हाल ही में भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस (INC) ने किस राज्य के थौबल जिले से ‘भारत जोडो न्‍याय यात्रा’ शुरू की है?

उत्तर: मणिपुर

प्रश्न. हाल ही में भारत और किस देश के बीच उच्‍च स्‍तरीय ‘कोर ग्रुप’ की पहली बैठक माले में संपन्न हुई है?

उत्तर: मालदीव

प्रश्न. हाल ही में किस तिथि को 8वां ‘सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस’ मनाया गया है?

उत्तर: 14 जनवरी

प्रश्न. हाल ही में कौन डेनमार्क के नए राजा बने हैं?

उत्तर: युवराज फ्रेडरिक X

प्रश्न. हाल ही में किस राज्य में, सिकंदराबाद परेड ग्राउंड में छठा ‘अंतरराष्ट्रीय पतंग और मिष्ठान्न महोत्‍सव’ शुरू हुआ है?

उत्तर: तेलंगाना

प्रश्न. हाल ही में उत्तरकाशी की दिवंगत पर्वतारोही ‘सविता कंसवाल’ को मरणोपरांत किस अवार्ड से नवाजा गया है?

उत्तर: तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर

प्रश्न. हाल ही में कौन चीनी उद्योग में सर्वश्रेष्ठ पर्यावरण अधिकारी का पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला बनीं हैं?

उत्तर: दीपा भंडारे

प्रश्न. हाल ही में कहाँ के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने स्नातक की डिग्री लेने वाले या फिर डिप्लोमाधारी बेरोजगार युवाओं लिए ‘युवा निधि योजना’ शुरू की है?

उत्तर: कर्नाटक

प्रश्न. भारत का पहला राष्ट्रीय राजमार्ग स्टील स्लैग रोड

उत्तर: CSIR के द्वारा बनाए गए मुंबई से गोवा के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-66 पर भारत के पहले राष्ट्रीय राजमार्ग स्टील स्लैग रोड खंड का उद्घाटन NITI आयोग के द्वारा किया गया। स्टील के अवशिष्ट पदार्थ का उपयोग करके स्टील स्लैग रोड बनाया जाता है।

प्रश्न. हाल ही में एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप 2024 में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में रिदम सांगवान ने कौनसा पदक जीता है ?

उत्तर: कांस्य

प्रश्न. हाल ही में किसने ‘भारत से ग्राफिक डिज़ाइन के लिए प्रेरणाएं’ नामक पुस्तक लिखी है ?

उत्तर: जया जेटली

प्रश्न. हाल ही में किस राष्ट्रीय उद्यान में वाटरबर्ड जनगणना में पक्षियों की उपस्थिति दर्ज की गयी है ?

उत्तर: काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान

प्रश्न. हाल ही में किसे मरणोपरांत तेनजिंग नोर्गे सम्मान प्रदान किया गया है?

उत्तर: सविता कंसवाल

प्रश्न. हाल ही में किस राज्य ने सांगली जिले में नया अटपाडी संरक्षण रिजर्व घोषित किया है ?

उत्तर: महाराष्ट्र

प्रश्न. हाल ही में ‘दक्षिणी नौसेना कमान’ के चीफ ऑफ़ स्टाफ कौन बने हैं?

उत्तर: उपल कुंडू

प्रश्न. हाल ही में “गांधी ए लाइफ इन थ्री कैंपेन्स” नामक पुस्तक का अनावरण किया गया है, यह पुस्तक किस लेखक द्वारा लिखी गई है?

उत्तर: एम. जे. अकबर

प्रश्न. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पहली बार मतदान देने वाले मतदाताओं के लिए कौन-सा पोर्टल लॉन्च किया है?

उत्तर: ‘नमो नवमतदत्त’ पोर्टल लॉन्च किया।

प्रश्न. I.N.D.I.A गठबंधन के अध्यक्ष बनें?

उत्तर: मल्लिकार्जुन खरगे

प्रश्न. देश की किस इंश्योरेंस कंपनी को ₹25,464 करोड़ का टैक्स रिफंड मिला है?

उत्तर: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC)

प्रश्न. हाल ही में ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2023’ में कौन सबसे स्वच्छ शहर बनकर उभरा है ?

उत्तर: इंदौर, सूरत

प्रश्न. हाल ही में जारी ‘हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2024’ में भारतीय पासपोर्ट कौनसे स्थान पर रहा है ?

उत्तर: 80वें