13 Oct, 2023 | Daily Current Affairs for Interviews Competitive Examinations Question / Answer

Daily, Monthly Current Affairs | 13 Oct, 2023

प्रश्न. हाल ही में जारी हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2023 के अनुसार कौन सबसे अमीर भारतीय की सूची में शीर्ष स्थान पर है?

उत्तर: मुकेश अंबानी

प्रश्न. हाल ही में ओडिशा राज्य के केंद्रपाड़ा जिले की किस प्रसिद्ध मिठाई को GI टैंग प्राप्त हुआ है?

उत्तर: रसबली

प्रश्न. हाल ही में उतर प्रदेश राज्य ने किसको राज्य का राजकीय जलीय पशु घोषित किया है?

उत्तर: गांगेटिक डॉल्फिन

प्रश्न. हाल ही में किस बैंक ने ONDC नेटवर्क गिफ्ट कार्ड लॉन्च किया है?

उत्तर: यस बैंक

प्रश्न. हाल ही में किसने जलवायु परिवर्तन और परमाणु ऊर्जा पर 2023 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता की है?

उत्तर: UAE

प्रश्न. हाल ही में किस तिथि को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया गया है?

उत्तर: 10 अक्टूबर

प्रश्न. हाल ही में किसको जवाहरलाल विश्वविद्यालय द्वारा मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया है?

उत्तर: तंजानिया की राष्ट्रपति ‘सामिया सुलूहू हसन’

प्रश्न. हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने किसका उद्घाटन किया है?

उत्तर: अनुसंधान अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

प्रश्न. हाल ही में किसने शिकागो मैराथन में महज दो घंटे 35 सेकेंड का समय निकालकर पुरुषों का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा है?

उत्तर: केन्या के केल्विन किप्टम

प्रश्न.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में किस राज्य में लगभग 4200 करोड़ रुपये की अनेक विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी है?

उत्तर: उत्तराखंड

प्रश्न.प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज नई दिल्ली के यशोभूमि में कौन से जी20 संसदीय अध्यक्ष शिखर सम्मेलन (पी20) का उद्घाटन करेंगे?

उत्तर: 9वे

प्रश्न.किस विभाग ने 2 से 7 अक्टूबर 2023 तक विशेष अभियान 3.0 में सक्रिय भागीदारी की है?

उत्तर: कृषि अनुसंधान और शिक्षा विभाग

प्रश्न. हाल ही में किस मंत्रालय में विशेष अभियान 3.0 की शुरुआत की गयी है?

उत्तर: नागरिक उड्डयन मंत्रालय

प्रश्न. इनमे से किसके अध्यक्ष न्यायमूर्ति अशोक भूषण ने 8वें ब्रिक्स अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्‍पर्धा सम्मेलन 2023 का उद्घाटन किया है?

उत्तर: एनसीएलएटी

प्रश्न. किस मंत्रालय के राज्य मंत्री, श्री बी.एल. वर्मा ने हाल ही में “एमडीओएनईआर एनालिटिक्स डैशबोर्ड” और “पूर्वोत्तर संपर्क सेतु” पोर्टल लांच किया है?

उत्तर: उत्‍तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय

प्रश्न. केंद्रीय सूचना आयोग ने हाल ही में आरटीआई कानून की कौन सी वर्षगांठ मनाई है?

उत्तर: 18वीं वर्षगांठ

प्रश्न. कौन फोर्ब्स की “विश्व के सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता 2023” सूची में शामिल होने वाला एकमात्र भारतीय लोक उपक्रम बन गया है?

उत्तर: एनटीपीसी